जिला संवादाता नर्मदापुरम
नर्मदापुरम। जिले के युवा समाजसेवी एवं पत्रकार राजेंद्र धाकड़ को अखिल भारतीय किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा का नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही समाजजनों और युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा बधाई संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं।
राजेंद्र धाकड़ लंबे समय से समाजसेवा, पत्रकारिता और विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे दैनिक दबंग केसरी अखबार एवं इंडियन टीवी न्यूज़ के जिला ब्यूरो के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। नर्मदापुरम में युवाओं की एक मजबूत टीम के साथ उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है, वहीं आसपास के क्षेत्रों में भी उनका प्रभाव देखा जाता है।
उनकी संगठन क्षमता, नेतृत्व कौशल और युवाओं को साथ लेकर चलने की कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए महासभा द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इससे पूर्व वे राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के अध्यक्ष तथा विश्व हिन्दू परिषद में संयोजक के रूप में कार्य कर चुके हैं। कॉलेज जीवन के दौरान उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
समाज सेवा के साथ-साथ वे खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति को समाज में नई ऊर्जा और सशक्त नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। समाजजनों का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
राजेंद्र धाकड़ के जिला अध्यक्ष बनने से उनके साथियों और समर्थकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करेंगे।