ललितपुर-जखौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम दाबनी के उच्च व प्राथमिक विद्यालय पर लटका मिला ताला विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम दावनी में संचालित प्राथमिक ए
वं उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालन समय के उपरान्त एवं समय से पूर्व बन्द किये जाते है। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा किसी भी प्रकार का शिक्षण कार्य नहीं किया जाता है। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का भविष्य अन्धकार में हो रहा है।
उक्त शिकायत के क्रम में आज बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया 16.07.2024 को दोपहर 01:45 बजे किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय पूर्णतः बन्द पाया गया। विद्यालय के बाहर मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया कि विद्यालय नियमित 12:00 बजे बन्द हो जाता है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षक समय के पूर्व विद्यालय बन्द करके विद्यालय से चले जाते है।
उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टॉफ का अनुपस्थिति दिवस का वेतन अवरूद्ध किया जाता है एवं कार्यरत अनुदेशकों का अनुपस्थित दिवस का मानदेय काटा जाता है। साथ ही समस्त स्टॉफ को निर्देशित किया जाता है कि एक सप्ताह के अन्दर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण / लिखित अभिकथन अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा कि स्थिति में एक पक्षीय कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिसका सम्पर्ण उत्तरदायित्व संबंधित कर्मचारी का होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा लापरवाह शिक्षकों को कतापी बक्सा नहीं जाएगा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी
ललितपुर से ही जिला बेटी प्रदीप रिछारिया की रिपोर्ट