जैतारण
ललित कुमार जैन 9413080001
गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर “एक पौधा गुरु के नाम” पाटवा ग्राम पंचायत में संघन वृक्षारोपण किया गया।
मानव सेवा संस्थान जैतारण द्वारा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण ” सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाए, प्रकृति की हरियाली से जीवन में खुशहाली “कार्यक्रम में मानव सेवा संस्थान जैतारण एनजीओ की वृक्ष मित्र पाटवा टीम के सानिध्य में देवली कल्ला रोड मोक्ष धाम,और राजादंड मार्ग कब्रिस्तान पर सफल 200 पोधे लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी पर्यावरण प्रेमी एवम् युवा शक्ति द्वारा बढ चढ कर भाग लिया और सदाबहार पोधेरोपण कार्यकम मे संस्थान के अध्यक्ष प्रकाश सोलंकी ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन बचाने के लिए वृक्षारोपण अत्यन्त आवश्यक है। संतुलन
पर्यावरण संरक्षण से धरती की योजक कड़ी सुरक्षा के साथ धरती का सौंदर्य भी बढता है।
इसलिए आप अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रकृति धर्म निभाकर इसे व्यवहारिक जीवन शैली का हिस्सा बनाना चाहिए।
इस मौके पर मानव सेवा संस्थान जैतारण के अध्यक्ष प्रकाश सोलंकी, देवाराम सोलंकी,धर्मी चंद सोलंकी, प्रदीप पारीक, दिनेश वैष्णव,राकेश जांगिड़, दिनेश जांगिड़, आयूब शाह, इंसाफ शाह एवम् अन्य सम्मानित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।