*श्रद्धालुओं की सुरक्षा का प्रति हम है गंभीर: अमित सैनी*
बेहट। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष अमित सैनी ने कहा कि शाकुंभरी देवी मेले का श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सुरक्षा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हमेशा भारतीय किसान यूनियन क्रांति तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि हम आदित्य राना मंदिर व्यवस्थापक जी से भी बात करेंगे। ताकि श्रद्धालुओं कोई ऐसी असुविधा न हो।
मंगलवार को फोन वार्ता पर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सावन मास शुरू हो चुका है इसलिए शाकुंभरी देवी परिसर में बाढ़ का भी खतरा है। इसलिए हम अपेक्षा करते हैं कि श्रद्धालु गहरे पानी में ना जाए। उन्होंने बताया कि हम मंदिर व्यवस्थापक आदित्य राणा जी से बात कर बैरी कटिंग की सुविधा करवाएंगे। इस बारे में कुंवर आदित्य प्रताप राणा ने बताया कि वह श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैयार है। रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़