*👉सहारनपुर खबर,,,,*
*➡️थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ किया अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश*
*➡️चोरी की 10 मोटर साइकिलो के साथ 7 वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार,3 फरार,इनमें दो बाईकें बिना नम्बर प्लेट वाली भी बरामद की गई*
*➡️यह सभी दुपहिया वाहन,इस गैंग द्वारा रेकी करने के बाद सक्षम हस्पताल,उज्जीवन बैंक,पिगो पिज्जा देहली रोड,शराब के ठेकों व अन्य स्थानों से चोरी किए थे*
*➡️जिसका खुलासा आज पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पत्रकारों से एक वार्ता के दौरान भी किया गया*
*सहारनपुर*/
थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह ने आज अपनी एक बडी पुलिस टीम के सहयोग अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का किया पर्दाफाश।जिसमें पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एवम दबिश देते हुए इस वाहन चोर गैंग के 7 सदस्यों को गिरफतार किया है,जबकि इस गैंग के 3 सदस्य मोका पाकर फरार हो गये,जिनकी तलाश में पुलिस अपना काम तेजी के साथ कर रही है,और यही नही जिनके कब्जे से पुलिस ने 10 चोरी की बाईकें बरामद की,जिनमे बिना नम्बर प्लेट वाली दो मोटर साइकिले भी शामिल रही।जिसका खुलासा आज एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा भी पत्रकारो से एक वार्ता के दौरान किया गया।आपको बता दें,कि गांव सांचलू थाना रामपुर मनिहारान निवासी पराग पंवार ने 22 जुलाई 2024 को थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिह को अपनी बाईक चोरी होने की एक लिखित तहरीर दी,जिसके तुरंत बाद इंस्पेक्टर सुबे सिह ने कई पुलिस टीमों का गठन कर इस वाहन चोर गैंग की तलाश में लगा दी तथा स्वम भी अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ इस गैंग की तलाश में जुट गए।आज चैकिंग पर निकले इंस्पेक्टर सुबे सिंह को सूचना मिली,कि वाहन चोर गैंग के चार सदस्य नवादा रोड से गुजरने वाले हैं,कि तभी इंस्पेक्टर सुबे सिंह एक बडी पुलिस टीम के साथ नवादा रोड की और निकल लिए,जहां पर पहुंची पुलिस टीम ने सामने से दो बाईकों से आ रहे चार संदिग्धो को रूकने का इशारा किया,और जब वह नहीं रूके तो इनका पीछा कर पुलिस टीम ने इन सभी को चोरी की दो बाईकों के साथ धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्तो राहुल पुत्र संदीप निवासी ग्राम अहमदपुर थाना रामपुर मनिहारान,सागर पंवार उर्फ सावन पुत्र स्व, सुरेन्द्र निवासी ग्राम पिलखनी थाना रामपुर मनिहारान,रोहित कुमार पुत्र सुभाष निवासी ग्राम बागाखेडी थाना रामपुर मनिहारान एवम दीपक पुत्र गोपीचंद निवासी ग्राम पहासू थाना रामपुर मनिहारान की निशानदेही पर गांव फतेहपुरजट्ट रोड पर बंद पड़े ईंट के भट्टे स्थित अलग अलग कमरो से 8 और चोरी की बाईकें बरामद कर ली।जिनकी निगरानी कर रहे आंसू पुत्र आबिद निवासी ग्राम मोहनपुर गाड़ा थाना रामपुर मनिहारान,दीपक कश्यप पुत्र भागमल व मोहित कश्यप पुत्र बिट्टू दोनों ही निवासी ग्राम भांकला थाना रामपुर मनिहारान को मोके से गिरफ्तार कर लिया।जबकि इनके तीन साथी मोके का फायदा उठाकर फरार हो गये,जिनकी तलाश जारी है।इन वाहन चोरों के कब्जे से 10 चोरी के वाहन पकड़े जिनमे 2 बिना नम्बर प्लेट लगे दुपहिया वाहन शामिल थे।जिसका खुलासा आज एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पत्रकारों के समक्ष भी किया गया।इस अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का जोरदार खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह के अलावा उपनिरीक्षक देवेन्द्र अधाना,राहुल शर्मा,मौ,जहांगीर,सुशील कुमार,हेड कांस्टेबल नितिन, ललित,नरेश,सचिन,कांस्टेबल नवनीत,सुमित एवम विशाल शामिल रहे।हम आपको यह भी बता दें,कि इन वाहन चोरों ने पुलिस के आगे वह सब खुलासे किए यदी आप सुनेंगे,तो चौंक जाएंगे।
*✍️ रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर