भारतीय मानवाधिकार सरकार ट्रस्ट ने नेत्र शिविर का किया आयोजन
कन्नौद से पत्रकार ओम प्रकाश टाँडी की रिपोर्ट
आज दिनांक 26 जुलाई को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर तहसील में एक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
डाँ. बलबहादुर् सिंह ने बताया हर. माह नेत्र शिविर लगा कर दूर दराज ग्रामीण अंचलो से लोगो को बुला कर नी शुल्क लाभ दिलवाया जायेगा,शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय संयोजक प्रेम कुमार वैद्य, प्रदेश चिकित्सा प्रभारी डाँआशीष वैद्य एवं इंदौर संभाग अध्यक्ष डॉ, बलबहादुर सिंह राठौर के द्वारा सरस्वती पूजन ओर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ, जैन नेत्र चिकित्सा सहायक सतीश पाराशर ओर डा सचिन द्विवेदी का सहयोग सराहनीय रहा।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के तहसील सचिव राजेंद्र जोशी महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीता शर्मा और सक्रिय कार्यकर्ता बुधेसिंह पांडर सुनील फरब्दा ने अपनी सेवा मरीजों को दी।
इसमें 97 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया ओर 32 को ऑपरेशन के लिए इंदौर भेजा गया।यह जानकारी सतीश पराशर द्वारा दी गई।