रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बडेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
अलवर में सफाईकर्मियों और आयुक्त की वार्ता विफलः सफाई कर्मचारी बोले पुलिस सुरक्षा चाहिए
अलवर। सफाई कर्मचारी बोले- हम सफाई करना चाह रहे, पुलिस सुरक्षा चाहिए; हड़ताली कर्मचारी कर सकते हैं मारपीट
सफाईकमियों का प्रतिनिधिमंडल आयुक्त से मिला। अलवर नगर निगम के सफाई कर्मियों और प्रशासन के बीच हुई वार्ता विफल रही। निगम आयुक्त से मुलाकात में कोई हल नहीं निकल पाया। ऐसे में सफाईकर्मी हड़ताल पर बने रहेंगे। वहीं एसटी, ओबीसी व सामान्य वर्ग के सफाईकर्मियोंने कहा कि वे सफाई करना चाहते हैं। लेकिन पुलिस सुरक्षा की जरूरत है। वरना उनके साथ कोई भी घटना हो सकती है। सफाईकर्मी प्रतिनिधि शिवराज अठवाल ने कहा कि हड़ताल जैसे चल रही है वैसे ही चलेगी। अभी कोई वार्ता में निष्कर्ष नहीं निकल सका है।
मेयर घनश्याम गुर्जर ने कहा कि हमने वार्ता की है। ऑटो टिप्पर चलाने को कहा है। लेकिन अभी वार्ता सफल नहीं हो सकी। सफाईकर्मियों की प्रदेश स्तर पर भी वार्ता हो सकती है।एसटी, सामान्य व ओबीसी वर्ग के सफाईकर्मी सफाई करने को आगे तो आ गए। लेकिन सफाई नहीं कर पा रहे। सीमा मीणा व सुनीता मीणा ने कहा कि वे सफाई करना चाहते हैं। लेकिन सबको पुलिस सुरक्षा चाहिए। हड़ताल वाले सफाईकर्मी गलत बर्ताव कर सकते हैं। उधर, सफाईकर्मियों की मांग है कि नई भर्ती रोस्टर आधार पर हो। पुरानी भर्ती के पदों को वाल्मीकि समाज के अभ्यर्थियों से भरा जाए।