सर कटी महिला की अर्धनग्न हालत में मिली थी लाश,पैर के काले धागे से हत्यारों तक पहुंची पुलिस
तारिक अहमद
बहराइच में 23 जुलाई को नानपारा इलाके के हाड़ा बसेहरी गांव में सरयू नदी के पास झाड़ियों में एक युवती की अर्धनग्न अवस्था में सर कटी लाश मिली थी। आज पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस ब्लाइंड मर्डर में युवती की सर कटी लाश के पैर में बंधे काले धागे ने पुलिस को उसके हत्यारों तक पहुंचा दिया। अज्ञात महिला के ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए सीओ हर्षिता तिवारी के निर्देशन में सर्विलांस और एसओजी टीम ने जब गहनता से जांच की तो पुलिस की तफ्तीश सर कटी महिला के पैर पर बंधे काले धागे से आगे बढ़ी और इलाके में गुमशुदा युवतियों के पैरों से मिलान करने पर पुलिस युवती के घर तक पहुंच गई और उसके मोबाइल no से बाकी गुत्थी सुलझ गई ।
पुलिस के मुताबिक़ हरदी थाना क्षेत्र की रहने वाली मुस्लिम समुदाय की 20 वर्षीय शीबा अपने मामा जो की रूपईडीहा में रहते है उन्ही के साथ बचपन से पली बढ़ी ।
बीते एक साल पहले उसका अरुण सैनी नाम के लड़के से प्रेम प्रसंग हो गया, जिसकी जानकारी दोनो के परिवार वालों को मिली तो दोनो को डांट फटकार कर एक दूसरे से ना मिलने का दबाव बनाया गया,लेकिन शीबा और अरुण एक दूसरे मिलते रहे,इधर जब शीबा ने अरुण पर शादी करने के लिए बार बार दबाव बनाया तो अरुण ने शीबा को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त कुलदीप विष्कर्मा के साथ उसकी हत्या की साजिश रचते हुए शीबा को नानपारा बुलाया और फिर उसे हाड़ा बसहरी गांव के पास सरयू नदी के किनारे ले गया जहां शीबा की गला दबा कर हत्या करने के बाद धारदार हथियार से उसका सर काट दिया और और उसके शरीर से कपड़े भी उतार दिए जिससे उसकी पहचान ना हो सके,अरुण ने कटे हुए शव को एक बैग में रख कर नहर में फेंक दिया और फरार हो गए थे।
पुलिस ने आला ए कत्ल बरामद करते हुए दोनो अभियक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।