जनपद बांदा न्यूज ।
जिला संवाददाता दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल।
प्रशासन की सक्रियता के बावजूद लोग नहीं मान रहे कोविड-19 प्रोटोकॉल चोरी छुपे दुकान खोलने पर हो रही प्रशासनिक कार्यवाही
बांदा :-
शासन एवं प्रशासन की तरफ से लगातार कोविड-19 की नई नई गाइडलाइन जारी की जा रही काफी लोग पालन भी कर रहे हैं लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे हैं कोविड-19 के प्रोटोकॉल को नजरअंदाज करके चोरी छुपे दुकान खोलते हैं जिला प्रशासन की ऐसे लोगों पर नजर बनी हुई वही प्रशासन की सक्रियता से बाजारों में भीड़ लगना हुई कम फिर भी आज कई दुकानदारों व बाजार में जबरन टहल रहे लोगो का हुआ चालान।
बाजार में दोपहिया गाड़ियों के भी हुए चालान।
कोरोना महामारी के मद्देनजर , बिना मास्क लगाए दुकानदारों के हुए चालान।
कपड़े की दुकान,जनरल स्टोर आदि खोले हुए दुकानदारों का हुआ चालान।
सराय,नजर बाग़, न्यू मार्केट ,शंकर क्लॉथ स्टोर गली ,चौक बाजार में हुए कई दुकानदारों के चालान।
