दौसा। इंडियन टीवी न्यूज (दीपक शर्मा बामनवास) दौसा जिले में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन राजकीय पीजी कालेज मैदान पर किया गया। इस समारोह की प्रमुख अतिथि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी थीं, जिन्होंने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
उप मुख्यमंत्री ने शहीदों की वीरांगनाओं और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही जिले की 52 प्रतिभाओं को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहा गया।
एडीएम सुमित्रा पारीक ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम की महिमा और देश के विकास की दिशा में काम करने की प्रेरणा दी गई।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने शारीरिक व्यायाम और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो समारोह का एक प्रमुख आकर्षण रहे।
समारोह में सांसद मुरारी लाल मीणा, कलेक्टर देवेंद्र कुमार, एसपी रंजीता शर्मा, पूर्व विधायक शंकर शर्मा, एएसपी दिनेश अग्रवाल, डीएसपी रवि कुमार शर्मा, प्रधान प्रहलाद मीणा, और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।