14 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अपने मामले निपटा कर उठा सकते हैं लाभ
Indian tv news
ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
14 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अपने मामले निपटा कर उठा सकते हैं लाभ
चंदौली जिले में माननीय जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार (चतुर्थ) के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 सितंबर को होगी।चंदौली जिले में माननीय जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार (चतुर्थ) के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 सितंबर को होगी। इसके पहले 11, 12 एवं 13 सितंबर को लघु आपराधिक वादों को निपटाने की पहल की जाएगी, ताकि अदालतों का बोझ कम किया जा सके।आपको बता दें कि जनपद के प्रभारी जिला सूचना अधिकारी एवं सम्मानित मिडियाकर्मी की उपस्थिती में यह बैठक सम्पन्न की गयी। उक्त बैठक में पूर्णकालिक सचिव महोदय द्वारा यह बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दिनांक 14 सितंबर 2024 दिन शनिवार को समय प्रातः 10.00 बजे से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे मोटर दुर्घटना प्रतिकार दाण्डिक वादों, धारा 138 एन.आई. एक्ट,बैंक रिकवरी, श्रमिक वाद, जल एवं गृहकर वाद विद्युत बिल, राजस्व वाद वैवाहिक वाद,भूमि अधिग्रहण वाद व अन्य सिविल वादों का निस्तारण सुलह समझौते एवं संस्वीकृत के आधार पर किया जायेगा