*👉न्यायालय समाचार,,,,*
*➡️थाना गंगौह प्रभारी हृदय नारायण सिंह के कुशल निर्देशन में पेरोकार आजाद कुमार की रही जबरदस्त पेरवी*
*➡️एसएसपी रोहित सिंह सजवान एवम एसपी देहात सागर जैन माननीय न्यायालयो मे चल रहे है,काफी सख्त*
*➡️बलात्कार करने वाले 5 अभियुक्तो को हुई आजीवन कारावास की सजा तथा लगा अर्थदंड*
*➡️अभियुक्तो को सजा दिलाने में एडीजीसी संजय मलिक एवम विवेचक निरीक्षक प्रभाकर कैन्तुरा का भी रहा एक बडा योगदान*
*सहारनपुर*/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान एवम पुलिस अधीक्षक देहात माननीय न्यायालयो मे चल रहे है काफी सख्त।सन 2023 मे एक बलात्कार कांड के मामले मे 5 अभियुक्तों को माननीय न्यायालय से हुई आजीवन कारावास की सजा तथा सभी पर लगा 2 लाख 65 हजार रूपए का अर्थदंड।आपको बता दें,कि थाना गंगौह क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अभियुक्त अंकुर पुत्र धीरज,अमन पुत्र खिलारी दोनों ही निवासी ग्राम आसराखेडी थाना नकुड एवम विवेचना से प्रकाश में आये सादिक पुत्र अली हसन,सावेज पुत्र हासिम एवम सरवेज पुत्र जाहिद तीनों ही निवासी ग्राम बाड़ी माजरा थाना गंगौह द्वारा वादी की भतीजी के साथ सामूहिक रूप से बलात्कार करना,मारपीट करना तथा जान से मार डालने की धमकी देने के मामले में उक्त सभी अभियुक्तों को थाना गंगौह पुलिस द्वारा गिरफ्तार ने जेल भेज दिया गया था।इस मामले में उक्त अभियुक्त अंकुर,अमन, सादिक,सावेज एवम सरवेज के विरुद्ध 11-9-2023 को आईपीसी की धारा 376-डी/323/506 एवम 5-जी/6 पोक्सो एक्ट के तहत थाना गंगौह मे एक मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया था।लगभग 1 वर्ष लगातार चले इस मामले में माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एडीजे-13 द्वारा कल देर शाम सभी पांचो अभियुक्तों को आईपीसी की धारा 376-डी/323/506 एवम 5-जी/6 पोक्सो एक्ट में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई तथा लगा 2 लाख 45 हजार रूपए का अर्थदंड।अभियुक्तों को सजा दिलाने में जहां थाना गंगौह प्रभारी हृदय नारायण सिंह के कुशल निर्देशन में पेरोकार आजाद कुमार की जबरदस्त पेरवी रही,तो वही एडीजीसी संजय मलिक,विवेचक एवम निरीक्षक प्रभाकर कैन्तुरा का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान।जबकि माॅनेटरिंग सैल की पेरवी भी इस मामले में गजब की रही।
*✍️ रिपोर्ट -रमेश सैनी सहारनपुर