सहारनपुर। रायवाला व प्रताप नगर में आज मंगल बाजार नहीं लगा। क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर नगर निगम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से यहां मंगल बाजार लगाने पर रोक लगा दी थी। क्षेत्र के लोगों ने मंगल बाजार न लगने पर महापौर, नगर निगम व थाना पुलिस का आभार जताया है।
महापौर डॉ. अजय सिंह के निर्देश पर आज सुबह ही नगर निगम की टीम द्वारा थाना मंडी पुलिस की मदद से रायवाला व प्रताप नगर में सुबह ही मुनादी करा दी गयी थी जिसके कारण मंगल बाजार के दुकानदारों ने दुकानें नहीं लगायी। मंगल बाजार लगाये जाने वाले प्रताप नगर व रायवाला क्षेत्र में आज पूरी तरह सन्नाटा रहा। क्षेत्रीय लोगों ने मंगल बाजार न लगने पर महापौर डॉ. अजय कुमार, थाना मण्डी प्रभारी नेमचंद व निगम के अतिक्रमण प्रभारी का आभार जताया है। महापौर डॉ. अजय कुमार को क्षेत्रीय लोगों ने व्ट्सऐप पर संदेश भेजकर कहा है कि आज मंगल बाजार न लगने से आने जाने में किसी को कोई असुविधा नहीं हुई और इससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर