प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश,,,,,,,,,,सद्गुरू कबीर साहब का मनाया प्रकाट्य दिवस, कबीर साहब के बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया
कोरोना कर्फ्यू में सभी गुरु भक्तों ने घर पर ही मनाये संत कबीर साहब प्रकटोत्सव
गाड़ासरई,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कबीर सत्यानुसंधान केंद्र न्यास बाबाघाट के तत्वाधान में संत सोहम दास साहब जी के आदेशानुसार सभी गुरु भक्तो द्वारा कोरोना कर्फ्यू की अवधी में अपने घर पर ही रहकर सदगुरू कबीर साहब का प्रकाट्य दिवस मनाया इसी अवसर पर सभी गुरु भक्तों ने सदगुरू कबीर के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। सर्वप्रथम सदगुरू कबीर साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर आरती की गई। व कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए सभी अपने घरों में परिवार के साथ पूजा अर्चना सम्पन्न की।
गुरु भक्तों से प्राप्त जानकारी अनुसार एकता एवं भाई चारे का संदेश कबीर साहब की वाणी में मानव समाज में एकता एवं भाई चारे का संदेश मिलता है, क्योंकि उन्होंने एक धर्म की बात ना कहकर मानव धर्म एवं सत्य अंहिसा एवं हर जीवो पर दया का भाव यही संदेश पूरी दुनिया को दिया। कबीर साहब ने कहा कि मनुष्य परमात्मा की खोज में भटक रहा है, जबकि मनुष्य के अंदर ही परमात्मा का अंश है। स्वयं को जान लिया तो परमात्मा तक मनुष्य पहुंच सकता है।
