त्रिलोकी नाथ ब्यूरो चीफ गया
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के द्वारा मगध मेडिकल थाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान, थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों को कांडों का त्वरित निष्पादन करने, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, अपराधियों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, आसूचना संकलन करने और प्रभावी पेट्रोलिंग करने संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, मगध मेडिकल थाना में प्रस्तावित नए भवन निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए।