✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
*शांतिपूर्ण तरीके से मनाऐं पर्व, आगामी पर्वों को लेकर रंगनाथ नगर थाने में हुई शांति समिति की बैठक, स्थानीय गणमान्य जनों से किया गया संवाद*
कटनी। गणेश चतुर्थी सहित आगामी दिनों में पढ़ने वाले सभी पर्वों पर थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बहाल रखने के उद्देश्य से रंगनाथ नगर थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने मौजूद स्थानीय गणमान्य जनों एवं नागरिकों से पर्व में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। इस दौरान रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने मौजूद स्थानीय जनों से चर्चा करते हुए पर्व के दौरान डीजे में पूरा गाना ना बजाने तथा कानून व्यवस्था को बरकरार रखते हुए मिलजुलकर पर वह मनाने की अपील की।
आज 06 सितंबर को थाना परिसर में आगामी त्यौहार गणेश उत्सव तथा ईद मिलादुन्नबी के आयोजनों के संबंध में क्षेत्रीय नागरिकों की शांति समिति की बैठक में मौजूद स्थानीय नागरिकों से मिलजुल कर त्यौहार मनाने एवं शासन के नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। बैठक में मौजूद सभी ने भाईचारे से मिलजुल कर त्योहार मनाने का आश्वासन दिया।।