संवाददाता धीरज विश्वकर्मा
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में नरसिंहपुर साईबर सेल को बड़ी सफलता, लगभग 7 लाख 50 हजार मूल्य के 55 गुम मोबाईल तलाशे, धारकों को सौपे गए उनके मोबाईल, धारकों के गुम मोबाईल प्राप्त होने पर उनके चेहरे पाए आयी खुशी, साईबर फ्राड एवं अपराधों से बचाव हेतु आमजनों को दी गयी समझाईस।
उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत मोबाईल धारकों के मोबाईल गुम होनें के प्राप्त आवेदनों एवं सूचना पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर अमित कुमार के निर्देशन में साईबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की जाकर गुम मोबाईलों के तलाश एवं पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था।
साईबर सेल की गठित टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाईलों की पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 7 लाख 50 हजार मूल्य के 55 गुम मोबाईल वरामद करनें में सफलता प्राप्त की गयी है। उक्त गुम मोबाईलों को विभिन्न स्थानों से वरामद किया गया है। उक्त मोबाईल की वरामदगी हेतु भी विशेष टीमों का गठन किया गया था। उक्त सभी वरामद 55 मोबाईलों को पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में साईबर पुलिस टीम द्वारा संबंधित मोबाईल धारकों को सौपे गये है। मोबाईल धारको द्वारा उनके गुम मोबाईल वापस मिलनें पर उनके चेहरे खुशी से खिल गए एवं उनके द्वारा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया जाकर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही की सराहना की गयी है।
साईबर अपराधों की जागरूकता हेतु आयोजित किया गया शिविर : पुलिस कंट्रोल रूम नरसिंहपुर साईबर फ्राड एवं अपराधों की जागरूकता के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देशन में साईबर सेल प्रभारी उनि अनिल अजमेरिया, महिला आरक्षक सुप्रिया गोहिया एवं आरक्षक राकेश कुमार, हेमंत वाडिवा द्वारा आमजनों को साईबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गयी।