बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सदर ब्लाक अंतर्गत सलखन फीडर का मामला
ग्राम प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र। सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सलखन फीडर पर रविवार को बिजली विभाग के विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने फीडर परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों के मनमाने रवैया कर प्रणाली के खिलाफ नारे लगाकर जताया आक्रोश।
वही ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत मारकुंडी स्थित सलखन फीडर पर ग्राम पंचायत की जनता बिजली की कई समस्याओं जैसे बिजली की मनमानी कटौती, बिजली का बिल मीटर से अधिक आना,मीटर रीडिंग मनमानी तरीके से चलना,विजली आने जाने का कोई समय सिड्यूल न होना को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस तरफ आकर्षित करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कर संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इस मौके पर रामनाथ ,विमला,सुशीला,पपु,भोला,राजकुमार,ममता,मधु,अनंत,अनिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।