ब्यूरो चीफ सुन्दरलाल जिला सोलन,
ऐतिहासिक पर्यटन स्थल कसौली में सोमवार सुबह 9बजकर 30 मिनट पर आर्मी सड़क पर अचानक काफी बढ़ा पेड़ जड़ उखड़ने से आर्मी सड़क और कसौली बस स्टैंड को जाने वाली मार्ग बंद हो गया । पेड़ के नीचे खड़ी सड़क पर गाड़ी एच पी 15 बी 2145 ह्दय कार चपेट में आ गई । कार में बैठे राजेश ठाकुर निवासी नदोंह व अभिनाश मशोबरा निवासी बैठे हुए थे । गनीमत यह रहा कि उन्हें कोई चोट नहीं आई । जबकि गाड़ी पूरी तरह से डेमेज हो गईं । मौके पर गाड़ी में बैठे राजेश ठाकुर से हुई बात से पता चला कि वह अपने बेटे को सेंटमेरी स्कूल से लेने आये हुए थे । जैसे ही वह स्कूल रोड़ पर पँहुचे तो अचानक एक हरा बढ़ा पेड़ कार पर गिर पड़ा । बरहाल पेड़ गिरने से आर्मी हेड क्वाटर व कसौली बस स्टैंड को जाने वाले दोनों सड़क मार्ग बादित हो गये हैं । मौके पर कसौली पुलिस और आर्मी जवान सड़क मार्ग को खोलने पँहुच गये हैं कसौली से सुन्दरलाल की रिपोर्ट