नदीम अहमद पत्रकार इंडियन टीवी न्यूज़ मऊ उत्तर प्रदेश
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता सम्पन्न
खेल निदेशालय उ.प्र. लखनऊ के तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय मऊ द्वारा जनपद स्तरीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ रंजीत सिंह नागर (वायु सेना अधिकारी) तथा अंजनी पाण्डेय क्षेत्राधिकारी नगर मऊ द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम क्रीडाधिकारी डी.पी. सिंह द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि का स्वागत बुके देकर तथा बैज लगाकर किया। उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डाइमंड क्लब मऊ तथा एफ़. सी. एकेडमी मऊ के मध्य खेल गया। जिसमे डाइमंड क्लब मऊ ने 01 – 00 से मैच जीत लिया।
उक्त अवसर पर ओमेंदर सिंह, हाजी मनौअर, लल्लन यादव, राजीव जायसवाल, रितेश दास, भूपेंद्रनाथ, रीमा यादव, मनोज यादव, मोईन अली, अखिलेश खरवार सहित खिलाड़ी उपस्थित रहें।
अन्त में डी.पी.सिंह क्रीडाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी जनपद वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।