संवाददाता दित्यपाल राजपूत
टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ जनपद की चंदेरी पंचायत के महोबिया ग्राम स्थित धसान नदी के टापू पर 2 लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर अवधेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुँच कर रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली तथा सम्बंधित दल को आवश्यक निर्देश दिए। रेस्क्यू दल फँसे हुए लोगों के निरन्तर सम्पर्क में है तथा उन्हें आवश्यक निर्देश एवं सहायता दी जा रही है। रेस्कयू के दौरान जनप्रतिनिधि गण, जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा एवं सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हैं।
कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले वासियों से अपील की है कि नदी-नाले उफान पर हों तो ऐसे क्षेत्रों के आस-पास नहीं जायें। जिसमे आज दोपहर दोनों किसानों एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।
दित्यपाल राजपूत जिला ब्यूरो टीकमगढ़