गोरखपुर जोन की प्रथम अन्तर्जनपदीय कबड्डी, जिमनास्टिक, खो-खो प्रतियोगिता दिनांक 10.09.2024 से प्रारम्भ होकर दिनांक 13.09.2024 को जनपद संतकबीरनगर में समाप्त हुयी उक्त प्रतियोगिता में जनपद देवरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुये कबड्डी में पुरुष वर्ग व महिला वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती प्राप्त किया । जिमनास्टिक प्रतियोगिता में जनपद देवरिया की पुरुष टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती प्राप्त किया, खो-खो प्रतियोगिता में जनपद देवरिया की पुरुष व महिला टीम क्रमशः उपविजेता रही । उक्त प्रतियोगिता में जनपद देवरिया ओवर आल प्रथम रहा जिसमें देवरिया के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन रहा है ।
जिला देवरिया रिपोर्टर घनश्याम मणि