जिला ब्यूरो चीफ मनवीर सिंह की रिपोर्ट
कासगंज कोतवाली के क्षेत्र अंतर्गत राज्य कोल्ड चौराहे पर पुलिस बैरियर के पास एक व्यक्ति द्वारा रोड पर लेट कर वीडियो शूट कर वायरल किया गया जिस पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय थाना कोतवाली कासगंज द्वारा वीडियो में दिख रहे मुकेश कुमार पुत्र सालिकराम निवासी मोहल्ला नाथूराम , थाना व जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया गया जिसमें युवक मृतक बनकर वीडियो शूट करा रहा था, जिसके ऊपर पुलिस ने नियम अनुसार धारा 170 ,126, 135 बीएस की कार्रवाई की।