सविता वर्मा को ब्रांड मैन संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से नवाजा
आस्था वेलफेयर सोसायटी की डायरेक्टर और समाज सेविका तथा असिस्टेंट प्रोफेसर केडीसी डॉ सविता वर्मा को दिल्ली में ब्रांड मैन संस्था द्वारा सोशल वर्क के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2024 से नवाजा गया है। एनटीटी और ब्रांड मैन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन दिल्ली के क्राउन प्लाज़ा पांच सितारा होटल में किया गया था,जहां देश विदेश से पहुंचे लोगो के बीच एक्टर विंदू दारा सिंह के हाथों सविता वर्मा को सम्मानित किया गया। दिल्ली में सम्मानित होने के बाद डॉ सविता वर्मा जब बहराइच पहुंची तो परिवार और शुभ चिंतकों ने उनका स्वागत किया।सविता वर्मा ने बताया की समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया गया है,इससे पहले भी मुझे सौंदर्य प्रतियोगिता और सोशल वर्क में कई सम्मान मिल चुके है,सविता वर्मा ने आगे कहा की इस वक्त मेरे परिवार में दोहरी खुशी का माहौल है, दिल्ली में मेरा सम्मान होने के साथ ही मेरी बेटी को भी एमबीबीएस में दाखिला मिला है।