जिला देवरिया रिपोर्टर घनश्याम मणि
जनपद देवरिया के थाना सुरौली क्षेत्रान्तर्गत उमाशंकर पुत्र नेउर निवासी ग्राम उसरा बाजार थाना सुरौली जनपद देवरिया की तहरीर की उनकी पुत्र वधू जो कि मानसिक रुप से बीमार है को पड़ोसी गांव परसा जंगल के ही निवासी कमलेश यादव आदि द्वारा अपने घर पर पेड़ में बांधकर डंडे से मारने-पीटने के सम्बन्ध में थाना सुरौली पर मु0अ0सं0 181/2024 धारा-115(2),118(2),127(2),74 भा0न्या0सं0-2023 का अभियोग कमलेश यादव आदि के विरुद्ध पंजीकृत कर स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1.कमलेश यादव पुत्र वुध्दू यादव, 2. प्रभुनाथ यादव पुत्र रामनरेश यादव, 3.धर्मेन्द्र यादव पुत्र राम उग्रह यादव, 4. शेषनाथ यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव, तथा 5. दुल्लम यादव पुत्र स्व0 सूरज यादव निवासीगण परसा जंगल थाना सुरौली जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।