खरगापुर: सी.एम.राईज बालक विद्यालय खरगापुर में निरक्षरों को साक्षर करने के लिए शासन के आदेश पर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया इसमें 15 वर्ष से अधिक की आयु के लोग शामिल रहे। परीक्षा सुबह दस से शाम पांच बजे तक हुई इसके लिए विभाग द्वारा सभी तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। जिला प्रमुख आर.के. पस्तोर, ने बताया कि वर्ष 2027 तक सभी लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य है। साक्षर बनने के लिए वर्ष में दो बार परीक्षा कराई जाती है।नवसाक्षर परीक्षा प्रत्येक विद्यालय से निरक्षरों के फार्म भरवाए गए थे आज परीक्षा में 120 निरीक्षरों को साक्षर किया गया है। धीरेंद्र कुमार मिश्रा, शोभाराम विश्वकर्मा, आमिर खान, बाबूलाल कोरी, चांदराम अहिरवार सहित अनेक प्रतिशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे।
जिला ब्यूरो टीकमगढ़ दित्यपाल राजपूत