इस अवसर पर रक्तदान करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। यदि आपका डोनेट किया गया रक्त किसी की जान बचाता है तो इससे बढ़कर परोपकार नही हो सकता। एक साल में दो बार रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से कई तरह की बीमारियां ठीक होती है।
एक बार का रक्तदान कई पुण्य के बराबर होता है,ये भी ईश्वरीय सेवा हैं।
इस दौरान खेल प्रकोष्ठ के जिला महासचिव दीपक दियोल, सचिव नरेंद्र सिंह, संजय आदि खेल प्रकोष्ठ की टीम ने रक्तदान किया।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़