राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
नरसिंहगढ़ में गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर का दिन ड्राइ डे होता है यानि शराब की बिक्री या सार्वजनिक रूप से सेवन पर मनाही होती है। इसके बाद भी शहर में बुधवार को शहर मे ठेके के बाहर दिनभर शराब बेचते रहे, पुलिस और आबकारी विभाग दोनों इससे बेखबर रहे। शहर के अलग-अलग इलाकों में पड़ताल की। तो धड़ल्ले से शराब बेच रहे थे। जानकारी के अनुसार शहर के बहु चर्चित मेन मार्केट बस स्टैंड के पास पत्थर पीठा ठेके के सामने बिकी अवैध शराब दूसरी ओर मेन बोडा बाईपास ठेके के सामने बिकी अवैध शराब वही सूरजपोल पर भी अवैध दारू बेची गई उसके बाद रुन्हा रोड जायसवाल के यहां अवैध दारू बेची गई, ठेकेदार के कर्मचारी ही बेच रहे थे अवैध शराब क्या जिला आबकारी अधिकारी एवं कलेक्टर महोदय लेंगे मामला संज्ञान में