पत्रकारों व न्यायिक अफसरों के वर्कप्लेस में ही होगा टीकाकरण, गाइडलाइन जारी लखनऊ।
कोविडकाल के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर अभी तक 45+ उम्र के लोगो को कोरोना वैक्सीन लगवाई जा रही थी जिसके बाद अब 01 जून से 18+ उम्र के लोगो को सरकार ने कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ विश्व पत्रकारिता दिवस के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडियाकर्मियों को वर्कप्लेस पर ही वैक्सीन लगवाने का हुक्म दिया था, जिसके मद्देनजर आज अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के समस्त ज़िलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र जारी कर आदेश दिया है कि 18+ उम्र के सभी लोगो को 01 जून से टीकाकरण का कार्य प्रारंभ करें साथ ही सीएम के आदेशानुसार समस्त मीडियाकर्मियों व न्यायिक अधिकारियों को उनके वर्कप्लेस में टीम भेजकर टीकाकरण का कार्य प्रारंभ करें।
रिपोर्ट, जितेन्द्र मोहन शुक्ल एडवोकेट, पत्रकार मानिकपुर चित्रकूट