नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ हजारीबाग
डाडी प्रखंड क्षेत्र में पट खुलते ही मंत्रौचरण से गूंज रहा पूजा पंडाल, श्रद्धालुओं की उमड रही है भीड़
गिद्दी में अरगडा महा प्रबंधक व गिददी सी गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने पुजा पंडालों का किया विधिवत रूप से उद्घाटन
हजारीबाग । डाडी प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया गया है। क्षेत्र के पूजा पंडालो मे सुरक्षा बढ़ाई गई है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े । पूजा में पूजा समिति को निर्देश दिया गया है कि पंडालो में सीसी कैमरा लगाया जाए ताकि क्षेत्र के पूजा पंडालो की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र के पूजा पंडाल रिकवा, होसीर, रोयांग, बलसगरा, हेसालौग, गिद्दी, गिद्दी सी, गिददी सी वाशरी कालोनी व रेलीगडा मे पंडाल का उद्घाटन थाना प्रभारी कुंदन कुमार तथा गिददी मे अरगडा महाप्रबंधक ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। पूजा पंडालो में पट खुलते ही पूजा अर्चना आरंभ कर दिया गया है। क्षेत्र के पूजा पंडाल मंत्रौचरण से गुंजामय हो रहा है। श्रद्धालुओं को पूजा पंडालो में पूजा अर्चना करने के लिए उमड रही है भीड। नौ दिन की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं ने विधिवत रूप से आरंभ की है जिसमें क्षेत्र की सुख ,शांति ,समृद्धि तथा पारिवारिक जीवन सुखमय रहने की कामना की है । मां दुर्गा से पूजा अर्चना कर मानते मांगी जा रही है । दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र के पूजा पंडालो में गिददी प्रशासन कड़ी चौकसी रखी हुई है। ताकि शरारती तत्वों के द्वारा किसी प्रकार के अप्रिय घटना का अंजाम ना दे। यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो समिति व लोग तुरंत सूचना प्रशासन को दें ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके। मौके पर डाडी अंचलाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ कमलाकांत वर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना उठानी पड़े इसके लिए समिति को विशेष दिशा निर्देश दी गई है । लोग शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा तथा मां दुर्गा के पूजा अर्चना करें। ताकि लोगों के हर मन्नते पूरी हो सके। वही गिददी थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा के क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि के साथ-साथ पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत हो इसके लिए श्रद्धालु मां दुर्गा से कामना करते हैं। मां दुर्गे श्रद्धालुओं की हर मनोकाम को पुरा करती है। उन्होंने कहा कि सौहार्दपूर्ण तरीके से पुजा संपन्न हो इसके लिए डाडी प्रखंड क्षेत्र व गिददी कोयलांचल इलाकों में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया गया है। शांतिपूर्ण ढंग में समय निर्धारित के मुताबिक विसर्जन करने की बात कही गयी है । वहीं ग्रामीण इलाकों में भी मां दुर्गा की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ पूजा किया। गिददी मे दुर्गा पूजा के अवसर पर सर्कस वअन्य आकर्षक झूले लगाये गये है ताकि दर्शक मेला का आनंद शांतिपूर्ण तरीके से ले सके । क्षेत्र के पूजा पंडालो में आकर्षक विद्युत सजजा से सजाया गया है । क्षेत्र के पूजा पंडाल आकर्षण का भी केंद्र बना हुआ है।