नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता।
सरणा गमछा के अपमान को लेकर आदिवासी समाज ने जयराम महतो का किया विरोध
बड़कागांव:जयराम महतो के द्वारा देवघर में आदिवासी समाज के सरना गमछा के ऊपर पैर रखकर भाषण देने की बातें बड़कागांव प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच गई है। जयराम महतो के खिलाफ काफी विरोध देखा जा रहा है । बुधवार को आदिवासी समाज के प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ता आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव उरेज ग्राम निवासी कोलेश्वर गंझु की अध्यक्षता एवं माना खालको की संचालन में आदिवासी समाज के लोगों ने जयराम महतो के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा विरोध में नारे लगाए।मौके पर कोलेश्वर गंझु ने कहा की जिस अंगवस्त्र गमछा को लेकर हम आदिवासी पूजा करते हैं, हमारे आदिवासी समाज का पगड़ी को जेबीकेएसएस नेता जयराम महतो ने अपने पैरो तले रौंद कर अपमानित करने का काम किया है आदिवासी समाज कभी भी जयराम महतो को माफ नहीं करेगा। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से कौलेश्वर गंझू, एतवा गंझु ,जागेश्वर गंझू, रमन गंझू, माना खालखो, संजय उरांव, हेमंत उरांव , महादेव हंसदा, रूपन उरांव ,महादेव हसदा ,बिनोद बेसरा, मिशमांझी, चरकू उरांव ,सुकर उरांव ,सुखदेव मुंडा ,जतरू के अलावा कई लोगों उपस्थित थे।