*सांसद मंजू शर्मा ने ब्लड डोनेशन कैंप का पोस्टर विमोचित, युवाओं से रक्तदान की अपील*
जयपुर। (एहसान खान) सांसद मंजू शर्मा ने 27 अक्टूबर, रविवार को “बेटी की आवाज फाउंडेशन” द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप का पोस्टर विमोचन किया। यह कैंप वैष्णो माता मंदिर, काग़ज़ी बाड़े की पुलिया, रामगढ़ मोड़, जयपुर में आयोजित किया जाएगा।पोस्टर विमोचन के दौरान सांसद मंजू शर्मा ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के महत्व पर बल दिया और युवा पीढ़ी से अपील की कि वे इस ब्लड डोनेशन कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और रक्तदान करें। उन्होंने कहा, “रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। युवा पीढ़ी को ऐसे मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सके। “बेटी की आवाज फाउंडेशन” द्वारा आयोजित इस ब्लड डोनेशन कैंप का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की मदद करना और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है।