पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत किया गया पैदल गस्त/ फ्लैग मार्च। पैदल गश्त के दौरान सुभाष चौक, मालवीय रोड, सिविल लाइन आदि स्थानों प्रमुख मार्गो,चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पैदल गस्त के दौरान नवरात्रि पर्व व आगमी दशहरा के दृष्टिगत सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए गए।
पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि नवरात्रि आगामी दशहरा त्यौहार के लिए देवरिया पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।