उमरिया पुलिस ने पाली के विभिन्न ग्रमीण व शहरी विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान।
लोकेशन उमरिया मध्य प्रदेश
रिपोर्टर विजय कुमार यादव
उमरिया-पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन व उमरिया पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी एवं पुलिस कन्ट्रोल प्रभारी मंजू शर्मा की उपस्थिति में विकासखंड पाली के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों शा.मॉडल विद्यालय बरबसपुर, एकलव्य विद्यालय बरबसपुर, सीएम राइज बनौदा,शा विद्यालय गौरइया में गुड-टच, बैड-टच, साईबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, व आदि की जानकारी दी गई।महिला थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी एवं पुलिस कन्ट्रोल प्रभारी मंजू शर्मा ने विद्यार्थियों बताते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा केसे कर सकते हैं उन्होंने बताया की हमें हमेशा अपराधो की रोकथाम के प्रति जागरूक रहना चाहिए,मोबाइल इंटरनेट के माध्यम से होने वाले सायबर अपराध,महिलाओं बच्चों के साथ घटित होने वाले अपराध को कैसे समझें , अगर कोई आपके साथ गलत व्यवहार करता है तो सतर्क रहे, ऐसी घटनाओं को कभी इग्नोर न करें। अपने परिजनों और सहपाठियों को जरूर बताएं। क्योंकि आप विरोध नहीं करेंगे तो उसके बर्ताव में सुधार नहीं होगा। अपने उपर हो रहे गलत कार्य को आप अपनी महिला टीचर से भी शेयर कर सकते है, बताया गया।उन्होंने कहा अगर कोई गलत प्रकार का व्यवहार करता है तो उसे छुपाना नहीं है बल्कि अपने मम्मी पापा को बताना है। उन्हें “न छुपाओ,अपनों को बताओ” पंक्ति के माध्यम से जागरूक किया गया।
साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करना और महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए कानूनी प्रावधानों और सहायता सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्राचार्य मैथिली पांडे, शिक्षक वीरेंद्र गर्ग, युवा हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,सौरभ पांडेय व समस्त शिक्षक व 1050 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।