उरई (जालौन):
उरई में बजरिया स्थित पटाखें की दुकान पर सीओ ने मारा छापा, दो हिरासत मे6:
शहर के अंदर हो रही अवैध पटाखों की विक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने कमर कश ली है। जिसके तहत क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस बल के साथ शहर के बजरिया स्थित मिट्टठू लाल की दुकान के बंगल में अवैध रूप से आतिशबाजी की बिक्री हो रही दुकान पर छापामार कर बिस्फोटक सामान व भारी मात्रा में आतिशबाजी का सामान बरामद करने के साथ ही मौके पर दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनके खिलाफ पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर की इस कार्यवाही से अवैध आतिशबाजी की बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है
गौरतलब है कि दीवाली का त्यौंहार आते ही कुछ लोग अवैध तरीके से विस्फोटक पटाखों का स्टाक करते हैं और रियाहशी इलाकों में कभी भी कोई गम्भीर घटना हो सकती है ।
(अनिल कुमार ओझा,
ब्यूरो प्रमुख
जनपद जालौन-उरई)