राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
राजगढ 24 अक्टूबर, 2024 जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि जिले में बाल भिक्षावृत्ति उन्मुलन हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई, श्रम विभाग, पुलिस व वन स्टॉप सेन्टर द्वारा जिला स्तर पर एवं विकाखण्ड स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जिला स्तर एवं परियोजना स्तर पर दल बनाए गए हैंl जो चौराहों, बस स्टैंण्ड, बाजार, धार्मिक स्थलों आदि को चिन्हित करेगी एवं बाल भिक्षावृत्ती उन्मुलन हेतु जन जागरूकता उत्पन्न करेगें। ऐसे बच्चे जो भिक्षावृत्ति करते दिखाई दे तो इसकी सूचना चाइल्ड लाइन नंबर 1098 पर दे सकते हैंl