नर्मदापुरम से राजेंद्र धाकड़ की रिपोर्ट
सोहागपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत द्वारा आयोजित शनिवार को संगोष्ठी सभा पूरे मध्य भारत प्रांत में आयोजित हुई जिसमें ब्लॉक के शासकीय छात्रावास में कार्यकर्ता पहुंचे वहां विद्यार्थी जीवन की सुख सुविधा व कठिनाइयों को जाना बालिका छात्रावास में प्रमुख वक्ता दुर्गा वाहिनी विभाग सह संयोजका स्मिता तोमर व बालक छात्रावास जिला संयोजक मृदुल नाथ चौहान पहुंचे वहां सह भोजन कर संगोष्ठी के माध्यम से बताया कि जीवन प्रबंधन की पाठशाला पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्या बाई है जिनकी प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्र के पुनर्निर्माण और समाज उत्थान महिला सशक्तिकरण के योगदान को अग्रसर कर नारी को सशक्त बनाना और अपनी कठिनाइयां मुश्किलों कसामना करते हुए उनसे लड़कर अपनी मंजिल को पाना और देश के लिए जीना देश के लिए मरना जीवन में विद्यार्थियों को उतारना चाहिए इस अवसर पर अधीक्षक अधीक्षािका नगर मंत्री राहुल रघुवंशी, मनोजित हालदार,मयंक रघुवंशी व अन्य निवासरत विद्यार्थी मौजूद रहे।