बीना ब्यूरो चीफ माधव सिंह यादव
भाजपा नेता सरेआम तोड़ते नजर आए कोविड-19 और आपदा प्रबंधन नियम भाजपा नेता के आगे लाचार नजर आई पुलिस भाजपा नेता ने डाली शासकीय कार्य में बाधा अब तक पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज बीना जिला कलेक्टर दीपक सिंह के आदेश पर शहर में 5 दिन का सख्त लोग डाउन लगाया गया है जिसके तहत पूरे शहर के मुख्य रास्ते बैरिकेड कर बंद कर दिए गए हैं लेकिन यह आदेश सिर्फ शहर की आम जनता के लिए भाजपा नेताओं के लिए नहीं है यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जैसे ही गुरुवार की सुबह शहर के अंदर जाने वाला एकमात्र रास्ता झांसी गेट अंडर ब्रिज को पुलिस के द्वारा बैरिकेड लगाकर बंद किया गया तो शहर में जाने के लिए जहां दूधवाले तथा किसान और गैस सिलेंडर की डिलीवरी और शासकीय कर्मचारियों को पुलिस ने अंडर ब्रिज से नहीं निकलने दिया वही एक भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश जड़िया वहां पहुंच गए और पुलिस पर अपना रॉब झाड़ने लगे बहुत देर तक जब पुलिस ने बैरिकेड नहीं हटाया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं जानते हो क्या और अपने हाथ से बैरिकेट खोल कर उन्होंने अपनी फोर व्हीलर तथा टू व्हीलर वहां से जबरजस्ती निकाली नई बस्ती चौकी प्रभारी ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन नेताजी के आगे एक भी नहीं चली और नेता जी अपने वाहन निकाल कर चले गए जब वहां ड्यूटी पर तेनाब नई बस्ती चौकी प्रभारी से पूछा गया कि क्या नेताजी के खिलाफ शासकीय काम मैं बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया जाएगा तो चौकी प्रभारी ने कहा कि हमारे सामने इस तरह की कोई बात नहीं हुई है जबकि वहां खड़े सैकड़ों लोगों ने यह नजारा अपनी आंखों से देख रहे थे और कह रहे थे कि नेताओं की तरह अगर जनता ने भी शुरुआत कर दी तो पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाना मुश्किल हो जाएगा समय रहते पुलिस को उक्त भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लेना चाहिए ताकि जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति एक अच्छा संदेश जाए उक्त वीडियो इंडियन टीवी के ब्यूरो चीफ के द्वारा कवर किया गया है।