राजस्व एवं पुलिस बल ने बांद्राभान में अवैध अतिक्रमण को हटाया, अवैध शराब एवं देह व्यापार जैसी शिकायत पर की गई कार्यवाही
नर्मदापुरम से राजेन्द्र धाकड़ की रिपोर्ट-
शुक्रवार को तहसीलदार ग्रामीण नर्मदा पुरम श्री दिव्यांशु नामदेव के नेतृत्व में राजस्व अमले एवं पुलिस बल ने संयुक्त प्रभावशील कार्रवाई करते हुए बांद्रा भान में हाईवे से लगे अवैध झोपड़ी नुमानी टपरे का अतिक्रमण हटाया। उल्लेखनीय है कि यहां पर विगत कुछ दिनों से अवैध शराब बिक्री होने, शराबियों का जमघट लगने एवं असामाजिक तत्वों के द्वारा डेरा जमाए जाने तथा देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधियों की सूचना प्राप्त हो रही थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार दिव्यांशु नामदेव एवं उनके राजस्व अमले तथा पुलिस बल ने आज संयुक्त रूप से बांद्राभान पहुंचकर टपड़े नुमा झोपड़ी जो अवैध अतिक्रमण करके बनाई गई थी उसे हटाया। इस दौरान आसपास के लोगों ने सहयोग किया। राजस्व विभाग के अमले एवं पुलिस बल ने लोगों को हिदायत दी की वे दुबारा आसपास अवैध अतिक्रमण न करें अन्यथा प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।