ब्यूरो चीफ महोबा तीरथ सिंह
जीएसटी में सुधार नहीं किया गया तो व्यापारी सरकार के खिलाफ भी जा सकते है
नगर व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह दौरान हाई स्कूल व इण्टर के 12 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित ।
महोबा जनपद के नगर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के महामंत्री दिलीप सेठ ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्होने कहां कि प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत है ।अगर जी.एस.टी को बात करें तो यह बहुत जल्दबाजी में लागू किया गया । जिसको लेकर जी.एस.टी को सेन्ट्रल काउंसिल है उसको कम से कम एक हजार संशोधन करने पड़े है ।प्रदेश उद्योग व्यापार हमेशा केन्द्रीय वित्त मंत्री व प्रदेश वित्त मंत्री से व्यापारी हित को लेकर वार्ता करता रहता है । इस मौके पर बांदा के पूर्व सांसद व प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष भैरो प्रसाद मिश्र ने कहां कि सरकार को ऑन लाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगाना चाहिए तथा जी.एस.टी. में संशोधन करना चाहिए । प्रतिभावान छात्र छात्रा को सम्मानित करते हुए ।कहां कि प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल व्यापारी हित लड़ाई हमेशा लड़ता रहा और लड़ता रहेगा । व्यापारियों की समस्या को बेबाकी से रखने वाले व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप दमेले ने सभी व्यापारियों की बात व्यापारियो की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौपा । इस मौके पर एम.एल.सी जीतेन्द्र सिंह सेंगर ने कहां कि भाजपा सरकार में व्यापारी सुरक्षित है ,और यह सरकार हितैषी है । जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल भागीरथ नगायच ने सभी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर उपजिलाधिकारी डा०प्रदीप कुमार, सी.ओ. रविकान्त गौड सहित सैकड़ो व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।