सिचाई विभाग के जेई को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
महोबा व्यूरो चीफ तीरथ सिंह
पनवाड़ी महोबा -लघु सिचाई विभाग के जेई वासुदेव पटेल के सेवानिवृत्ति होने पर ब्लॉक कर्मचारियों ने सम्मान के साथ फूल मालाओ से विदाई दी।जेई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
शुक्रवार को ब्लॉक मे तैनात लघु सिचाई विभाग के जेई सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्त पर सभी ब्लॉक कर्मचारियों सहित ग्राम प्रधानो एवं समाज सेवियों ने विदाई दी।कर्मचारियों का स्नेह व सम्मान पाकर जेई भी भावुक हो गए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रधान संजय दुवेदी ने इस दौरान राम जानकी की स्टैचू भेंट की। बीडीओ संतराम शाल ओड़ाई,अजय पाल प्रधान ने रामचरित मानिस, ब्लॉक प्रमुख प्रीति निधि श्रीप्रकाश अनुरागी ने स्मृति चिन्ह भेट कर माला पहनाई। इस अवसर पर सचिव निर्देश पटेल, अभिषेक चौरसिया ,धर्मवीर, रामआसरे, निज़ाम अली,सैफ अली, ग्राम प्रधान रामाधीन, सत्येंद्र, देवेंद्र राजपूत, देवेंद्र पटेल सहित आदि मौजूद रहें।