जनपद फतेहपुर:-
छिवलहा में पांच साल से खराब हैंडपंप, अब तक नहीं सुधरा
फतेहपुर:- सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए थे कि ग्राम पंचायतों में लगे सभी हैंडपंप ठीक कराए जाएं, ताकी गर्मी में पानी की दिक्कत न हो। बावजूद इसके योगी के निर्देश का अधिकारी ही मखौल उड़ा रहे हैं।
जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित विकासखंड हथगाव ग्राम सभा छिवलहा में इंडिया मार्क हैंडपंप वर्षों से खराब पड़े हैं, जिसके मरम्मत के लिए प्रशासन को कई बार प्रार्थना पत्र लिख दिया गया।ग्राम पंचायत रिबोर करने की संतुति स्वीकृत किया गया, लेकिन पूरे पांच साल बीत गए अभी तक रिबोर नहीं हो पाया है।
सीएम का हैंडपंप ठीक कराने का आदेश है, लेकिन जिम्मेदार अफसरों ने अभी तक इनका संज्ञान नहीं लिया है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत हो रही है। छिवलहा ब्यापार मण्डल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता बताते हैं छिवलहा में डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक के पीछे वर्षों से यह हैंडपंप खराब पड़ा है,यही हाल गौरा ग्राम सभा में तीन हैण्डपम्प खराब है जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। रिबोर लिए हमने कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
जिला संवाददाता:-दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल