महसों बस्ती।आज हम ऐसे समय में सांस ले रहे हैं जब जिन्दगी चौतरफा कदम-कदम पर परीक्षा ले रही है। कोरोना के कहर ने न जाने कितने परिवारों की खुशियों को छीन लिया, यह सिलसिला अभी भी जारी है।कोरोना काल में हमारे ब्यापारी समाज की भी भारी क्षति हुई है, सरकारों के संसाधन की अपनी सीमा रेखा है। विपत्ति के समय में संसाधनों का कम पड़ जाना कोई आश्चर्य पैदा नहीं करता पर इस प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारी होनी चाहिए।किन्तु जिस प्रकार के हालात है ऐसे में रोटी, कपड़ा, मकान के बाद हमें अस्पतालों को प्राथमिकता में रखना ही होगा जिससे मौतों के दुखान्त को रोका जा सके।
उक्त बातें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा विंग जिला अध्यक्ष अर्जित कसौधन ने कही।
उन्होंने महसों क्षेत्र के पदाधिकारियों व ब्यापारियो से सम्पर्क कर हाल जाना तथा कुछ लोगों से फोन पर ही बात कर उनकी जानकारी ली। उन्होंने ब्यापारियो से अपील की आप परिवार सहित कोबिड वैक्सीन लगायेंगे तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। सरकारी नियमों का पालन करते हुए जन सेवा भी करने का प्रयास करें। ब्यापारियो के हितों के लिए संगठन सदैव ही तत्पर रहा है और रहेगा।इस दौरान गौरव पान्डेय,अजय गुप्ता, जितेन्द्र, संजय, अरबिन्द मौजूद रहे।