नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
गोपाष्टमी पर गौ माता की सेवा कर निर्दलीय प्रत्याश हर्ष अजमेरा ने लिया आशीर्वाद, क्षेत्र में गौ-सेवा और संरक्षण का संकल्प।
गोपाष्टमी का यह पावन पर्व हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है :– हर्ष अजमेरा ।
गौ माता का हमारे जीवन में विशेष स्थान है वे न केवल हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार हैं, बल्कि हमारे जीवन को पोषित करने वाली मातृ शक्ति भी हैं :– हर्ष अजमेरा।
हजारीबाग। गोपाष्टमी मेले के शुभ अवसर पर निर्दलीय प्रत्याशी हर्ष अजमेरा ने गौशाला परिसर पहुंचकर गौ माता की पूजा-अर्चना की इसके बाद राधा कृष्ण मंदिर एवं शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने चोकर गुड खिलाकर गौ माता की सेवा की, इस अवसर पर अग्रवाल युवा मंच संस्था की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया था, संस्था के कार्यकर्ताओं ने बड़े श्रद्धा से प्रसाद तैयार कर भक्तों को वितरित किया, इस अवसर पर संस्था के सदस्यों के विशेष आग्रह पर हर्ष अजमेरा ने उनके साथ मिलकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। जिससे मेले में शामिल हुए लोगों में उत्साह का वातावरण बना रहा। हर्ष अजमेरा ने संस्था की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। श्रद्धालुओं ने भी हर्ष अजमेरा के साथ मिलकर गौ सेवा में भाग लिया और इस अवसर को आत्मिक शांति और भक्ति से सराबोर किया।
पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, और सभी ने गोपाष्टमी के इस पवित्र पर्व का आनंद लिया। हर्ष अजमेरा ने गौशाला परिसर में मौजूद लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि वे हमेशा समाज की सेवा में तत्पर रहेंगे।
मौके पर हर्ष अजमेरा ने कहा कि गोपाष्टमी का यह पावन पर्व हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। गौ माता का हमारे जीवन में विशेष स्थान है वे न केवल हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार हैं, बल्कि हमारे जीवन को पोषित करने वाली मातृ शक्ति भी हैं। यहां गौशाला में गौ माता की सेवा कर मैं अपने आपको धन्य महसूस कर रहा हूं। गौ-सेवा और गोवंश संरक्षण को मैं अपने जीवन का संकल्प मानता हूं और यह वादा करता हूं कि क्षेत्र के विकास में इस दिशा में कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।