68 वीं राजकीय खेल-कूद प्रतियोगिता में महोबा के छात्र ने किया जनपद का नाम रोशन
महोबा से ब्यूरो तीरथ सिंह
वाराणसी के डॉ. भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल मैदान में 4 नवंबर 2024 से 8 नवंबर 2024 को सम्पन्न हुई प्रदेश स्तरीय विद्यालीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में श्री देवकीनन्दन सिंह राजपूत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिकहरा जनपद महोबा के छात्र अजय पुत्र श्री कामता कक्षा 8 अ ने सब जूनियर बालक वर्ग की ऊँची कूद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया इसके साथ ही चित्रकूट धाम मंडल के विगत तीन वर्षों के मेडल का सूखा भी समाप्त हुआ विद्यालय के कोच श्री जयप्रकाश जी का प्रयास सराहनीय और प्रसंसनीय रहा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री देवीसिंह राजपूत,जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री नंदराम यादव ,जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गिरधारी लाल कोली जी सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाओं श्री प्रमोद,श्रीमती अनुराधा तिवारी,श्री राजेन्द्र, श्री रविंद्र, श्री उमाशंकर, श्री मनमोहन, श्री देवकीनंदन, कु. अल्पना कु.प्रियंका और साथी विद्यार्थियों ने छात्र अजय और कोच को इस उपलब्धि के लिये बधाई और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं