विधिक सेवा दिवस पर दी कानूनी अधिकार की जानकारी
महोबा से ब्यूरो चीफ तीरथ सिंह
चरखारी (महोबा) तहसीभल सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, व तहसील विधिक सेवा द्वारा विधिक सेवा दिवस का आयोजन तहसीलदार रामानन्द मिश्रा के तत्वावधान में आयोजित की गया।
विधिक सेवा दिवस पर सहायक खण्ड विकास अधिकारी पंचायत राकेश त्रिपाठी ने कहा कि असंगठित व मनरेगा श्रमिकों को विधिक सेवा के माध्यम से मिलने वाली कानूनी सहायता की जानकारी दी।
नायब तहसीलदार आलोक कुमार मिश्रा ने बच्चों को मैत्री पूर्णविधिक सहायता,शिक्षा अधिकार अधिनियम की जानकारी दी तस्करी
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला महामंत्री राहुल पाठक, सचिव रमेश कुमार गुप्ता, सतीश कुमार,ने वाणिज्यिक यौन शौषण पीड़ित,नशा, मानसिक बीमार , अपाहिज, आदिवासी अधिकारों से संबंधित, व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता हेतु स्थानीय अदालत में लाभ से संबंधित जानकारी दी। विधिक साक्षरता शिविर में, कानून गो ,हर प्रसाद, प्रदीप खरे, लेखपाल लक्ष्मण सिंह , प्रदीप कुमार, मयंक आजाद , लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष, उमेश कुमार सोनकर महिला वाद कारी, किसान आदि मौजूद रहे।