फांसी से बचा, ट्राला की चपेट में आया, युवक की मौत का राज, अभी तक नहीं खुल पाया
जबेरा में ट्राला की चपेट में आने से युवक की मौत, बस स्टैंड पर युवक हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार, आर्मी की तोप लेकर जा रहा था ट्राला
जबेरा : दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा बस स्टैंड अस्पताल गेट के सामने सुबह करीब 11:00 बजे एक युवक युवक की एक ट्राला की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार -सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में करीब 10:45 बजे 108 वाहन से एक युवक को बिजोरा खमरिया से भर्ती कराने लाया गया। जैसे ही युवक को अस्पताल में लाकर नर्स ने नाम पता पूछा। तभी युवक द्वारा पानी पीने का बहाना बनाकर अचानक अस्पताल से मुख्य सड़क की ओर निकल कर भाग आया। तभी अचानक मुख्य सड़क मार्ग पर जबलपुर से एक ट्राला आर्मी की तोप का परिवहन कर सागर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्राला बस स्टैंड अस्पताल गेट के सामने से निकल रहा था। तभी अचानक युवक ट्राला के पिछले चक्का की चपेट में आ गया और और युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला जब दमोह की ओर जा रहा था। युवक सड़क के किनारे खड़ा था ट्राला युवक के सामने से निकल ही चुका था कि अचानक युवक ट्राला के पिछले चक्कों की चपेट में आ गया। दूर खड़े लोग कुछ समझ पाते इससे पहले युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इस इस घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी इंद्रा सिंह तत्काल पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जहां ट्राला की चपेट में युवक को तत्काल सामने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा मृतक युवक का पीएम कराया जा रहा है। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

वहीं युवक के संबंध में प्रारंभिक जानकारी 108 वाहन चालक एवं सूत्रों से प्राप्त हो रही है कि 108 वाहन चालक को इवेंट मिला था कि एक युवक खमरिया में घायल अवस्था में है। 108 वाहन द्वारा तत्काल खमरिया पहुंचा कर युवक को 108 वाहन उसे जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भेजा गया था। वही 108 वाहन चालक को खमरिया में लोगों द्वारा बताया गया था कि युवक द्वारा खेत मे आत्मघाती कदम उठाया गया था। किंतु यह बच गया, और 100 डायल से जबेरा लाया गया। मौके पर हंड्रेड डायल पुलिस भी पहुंची थी। बाहरहाल जबेरा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ब्यूरो चीफ- लखन ठाकुर जिला दमोह मध्यप्रदेश