सोनभद्र बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया गाय याद
मंडल ब्यूरो चीफ चंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट ग्राम पंचायत चाँची कलां, विकासखण्ड कोन अन्तर्गत जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र द्वारा भारत के पूर्व प्रधान मंत्री एवम् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पण्डित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शोसल मिडिया शमशेर जी द्वारा गत वर्षों की भांति लगभग सैकड़ों नन्हें मुन्हे बच्चों को कापी किताब पेंसिल रबड़ कटर स्केल व टाफी तथा मिष्ठान उपलब्ध कराई गयी कार्यक्रम में उपस्थित लोगो व बच्चों के बीच जिला कांग्रेस कमेटी के सोनभद्र के उपाध्यक्ष विनय कान्त चतुर्वेदी ने नेहरु जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुये। देश की आजादी के संग्राम में उनकी भूमिका पर विधिवत प्रकाश डाला। ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोन अध्यक्ष मदन गुप्ता ने कार्यक्रम में सहयोग के लिये शमशेर जी का आभार प्रकट करते हुये जिले के सुदूर अंचल में स्थित इस जगह पर इतना सुन्दर कार्यक्रम के लिये बधाई दिया, कार्यक्रम का संचालन सत्यम प्रजापति ने किया मुख्य प्रबंधन कृषिकेश चतुर्वेदी का रहा इस अवसर पर मिडिया चन्द्रजीत सिंह, क्षेत्र पंचायत 9 प्रतिनिधि अजय चतुर्वेदी, कमला कान्त चौबे, संजय चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी एव अशीष प्रजापति समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहें।