नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
समय की मांग पर एलआईसी मे आईआरडीए मे किया बदलाव – प्रबंधक
हजारीबाग:भारतीय जीवन बीमा निगम हजारीबाग 525 ब्रांच के विकास पदाधिकारी कुलदीप कुमार रजक के टीम की बैठक राजघराना होटल चानो रोड मे की गई। बैठक में एलआईसी के उत्पाद मे आईआरडीए के द्वारा 1 अक्टूबर 2024 से की गई बदलाव की बाबत अभीकर्ताओं को विशेष रूप से जानकारी दी गई| यह भी बताया गया कि नए उत्पाद जो बाजार मे लाच किए गए है उससे ग्राहकों को बीमा लेने से क्या लाभ होगे। मुख्य प्रबंधक श्री विनोद कुमार एवं सहायक शाखा प्रबंधक विक्रय श्री अनुपम कुमार सिंह जी ने नया बीमा जो बाजार मे बदलते हुए परिवेश में लाया गया है, उससे बीमा लेने वाले लोगो को होने वाले लाभ के बाबत विस्तृत रूप से जानकारी दी|यह भी बताया की आईआरडीए ने समय मे आए बदलाव व समय की माग के अनुरूप लिये गये फैसला को जनहित मे बताया है।इस अवसर एलआईसी के अन्य पदाधिकारी व कई दर्जनो अभिकर्ता मौजूद थे।