खबर सहारनपुर के थाना नानोता से
थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमो को 3 मामलों में मिली जबरदस्त कामयाबी
थानाध्यक्ष सचिन पूनिया की पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई,जप्त वाहन को फर्जी कुटरचित रिलीज आदेश तैयार कर धोखाधड़ी से थाने से वाहन रिलीज कराने के प्रयास में 2 गिरफ्तार, फर्ज़ी वाहन रिलीज आदेश व मोबाइल फोन बरामद
थानाध्यक्ष सचिन पूनिया की पुलिस टीम की दूसरी बड़ी कामयाबी, नाबालिग लड़की के छेड़छाड़ करने वाला वांछित गिरफतार,पोक्सो एक्ट में भी ही हुई कार्रवाई
सचिन पूनिया के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम की तीसरी बडी कामयाबी,क्षेत्र की शांति व्यवस्था में विघ्न डालने वाले का शांतिभंग में हुआ चालान
थाना नानौता की कमान सम्हालते ही छोटे/बडे अपराधियों को अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से लोहे के चने चबाने वाले थानाध्यक्ष सचिन पूनिया के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम धीरज सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से एक बार फिर जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए दो ऐसे जालसाजो को गिरफतार किया,जिन्होंने फर्जी रिलीज आदेश के आधार पर खनन से भरे अपने वाहन को छुड़ाने का प्रयास किया।आपको बता दें,कि आखिरकार मामला क्या था,खान निरीक्षक द्वारा एक ट्रक जिसका नम्बर यूपी-14 एफटी 4295 को बिना प्रपत्र के उपखनिज का ओवरलोड परिवहन करने के कारण ट्रक को खनिज सामग्री सहित सीज करके थाना नानौता के अन्तर्गत पड़ने वाली जन्धैडी चौकी की सुपुर्दगी मे सोप दिया था।इसी के तहत उपरोक्त वाहन स्वामी ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर खान निरीक्षक द्वारा निर्गत सम्मन शुल्क जमा होने के उपरांत ही वाहन रिलीज किए जाने का आदेश लेकर थाना नानौता पंहुचे,जहां पर सक्रिय पुलिस को रिलीज आदेश में जैसे ही गड़बड़ घौटाला नजर आया,तो नानौता पुलिस ने तत्काल बिना कुछ देरी किए खान निरीक्षक से बात की,तो आदेश बिल्कुल फर्जी पाए गए,पुलिस ने तुरंत दोनों जालसाजों आसिफ पुत्र शाहबुद्दीन निवासी ग्राम जौला जनपद मुजफ्फरनगर एवम सौरभ कालड़ा पुत्र विजय कालड़ा निवासी हकीकत नगर थाना सदर बाजार को गिरफतार कर लिया।आपको बता दें,कि इस खनन से भरे ट्रक को छुड़ाने के लिए ट्रक स्वामी को 2 लाख रूपए का सम्मन शुल्क जमा करना था,जो वह नहीं कर पाए और खान निरीक्षक के फर्जी रिलीज आदेश तैयार कर पुलिस के साथ ही धोखाधड़ी करने का प्रयास किया और जेल चले गए। *इसके अलावा* थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया की ही पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर निप्पी सिंह व सुरेंद्र सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के सहयोग से नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ एवम धारा 7/8 पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे विवेक कुमार उर्फ विकास पुत्र राकेश निवासी ग्राम भारी को किया गिरफतार।और यही नहीं थाना नानौता के ही उपनिरीक्षक जयवीर सिंह ने मय हमराही के सहयोग से क्षेत्र की शांति मे खलल डालने का प्रयास कर रहे बिरमपाल पुत्र मेहन्ती निवासी ग्राम लंढौरा का शांतिभंग में किया चालान।आपको बता दें,कि उक्त बिरमपाल लोगों के साथ गाली ग्लोच करते हुए क्षेत्र की शांति व्यवस्था को खराब करने का प्रयास कर रहा था,जिसे थानाध्यक्ष सचिन पूनिया की पुलिस टीम ने पकड लिया।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़